घर के आंगन से मोटर सायकल चोरी
महासमुंद के स्टेशन रोड से घर के आंगन से मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है. भूपेन्द्र राठोर ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र भव्य राठौर की मोटर सायकल काला रंग का होण्डा ड्रीम युग क्रमांक CG 06 GE 9698 कीमत लगभग 40000 रूपये को 21 नवंबर को घर के आंगन में हेण्डल लाक लगाकर रखा गया था तथा आंगन के दरवाजे में भी ताला लगा था. मोटर सायकल के साथ एक हेल्मेट भी था तथा मोटर सायकल के डिग्गी में उसके पुत्र का ड्राइविंग लाइसेंस भी रखा हुआ था.
इसके बाद अगले दिन 22 नवंबर को सुबह 06.00 बजे उसे उठकर देखने पर पता चला कि घर के आंगन के दरवाजे में अंदर सांकल में लगा ताला टूटा हुआ था तथा कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में घर के अंदर घुसकर दरवाजे का ताला तोड़कर मोटर सायकल का हेण्डल लाक तोड़कर चोरी कर लिया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.