1800 किलो महुआ शराब बनाने के लिए किया जा रहा था तैयार, आबकार... - CG Sandesh

1800 किलो महुआ शराब बनाने के लिए किया जा रहा था तैयार, आबकारी संभागीय उडनदस्ता टीम ने गाँव पहुंचकर की कार्यवाही

मुखबिर की सुचना पर 20 नवंबर को आबकारी संभागीय उडनदस्ता रायपुर की टीम ने खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम अंवराडबरी में अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही किया.  जंहा हाथ भट्ठी महुआ शराब की कई चढ़ी भठिठ्यां मिली. हाथ भट्ठी महुआ शराब का निर्माण डिस्टलरीज की तरह कराया जा रहा था. यह बड़ी मात्रा में शराब बनाकर आसपास के कई गांवों में खपाया जा रहा था. जिससे राजस्व की क्षति के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा था.

जहाँ मुखबीर की सुचना पर संभागीय उडनदस्ता रायपुर ने 20 नवंबर को जिला महासमुंद के ग्राम अंवराडबरी थाना खल्लारी में आरोपिया श्रीमती रीता नेताम पति राकेश नेताम उम्र 31 वर्ष के रहवासी आवास में उसके कब्जे से 5 लीटर क्षमता के 16 जरीकेन में कुल 78 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा प्लास्टिक के ड्रमों में कुल 1800 किलो महुआ लाहन/पास (महुआ शराब बनाने के लिए तैयार) बरामद किया।

मामले में आरोपिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा-34(2) ,59(क) व 34(1) (फ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद के आदेश पर न्यायिक हिरासत में महिला जेल रायपुर में जेल दाखिला कराया है ।

जप्त मदिरा व लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य एक लाख रुपये है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें