करोड़ों रुपए शासकीय राशि गबन  का आरोपी दिखा विधायक के साथ, ब... - CG Sandesh

करोड़ों रुपए शासकीय राशि गबन का आरोपी दिखा विधायक के साथ, बिलाईगढ़ के खैरा में आयोजित था कार्यक्रम.

बिलाईगढ़ विधायक के साथ हर क्षेत्रीय कार्यक्रमों में साये की तरह धारा 420,467,468,471,एवं 120 के प्रमुख आरोपी सुशील पटेल को खुले आंखों से देखा जा सकता है, परन्तु धान खरीदी के 2 करोड़ 68 लाख 32 हजार रूपये अपने 10 रिश्तेदारों के नाम पर अधिक रकबा दर्शाकर उपरोक्त राशि का घोटाला करने का मामला जांच के बाद पता चला.

जबकि इस दौरान कल्पित किसानों तथा अन्य किसानों के नाम रकबा बढा कर धान खरीदी कर लगभग 7 - 8 करोड़ का घोटाला किया गया है, यदि संपूर्ण जांच की जाय तो चौकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे.

आरोपियों को गिरफ्तार करने राजा देवरी पुलिस को आखिर कौन रोक रहा है. नवपदस्थ टी आई का कहना उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहा हूँ, उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई करेगे, तो क्या एस पी, कलेक्टर बलौदाबाजार के संज्ञान में इतना बड़ा अपराध (घोटाला) नहीं है ?

अंचल के लोगों में यह आशंका घर कर रही है कि क्या इसे शासन बचा रही है ? या प्रशासन ?  एक फरार आरोपी को क्षेत्रीय विधायक अपने कार्यक्रमों में लेकर घुमे इससे बडी विडम्बना क्या हो सकती है ? इसे क्या समझा जाय जनता सब देख और समझ रही है.

बिलाईगढ़  वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नगेड़ी देवरी में धान खरीदी में करोड़ों रुपए की गबन के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के 2 माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से पुलिस की भूमिका में सवालिया निशान उठ रहा है ।

प्राप्त समाचार के अनुसार वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नगेड़ी देवरी में धान खरीदी में करोड़ों रुपए के गबन के आरोपियों के खिलाफ थाना राजा देवरी में विभिन्न धाराओं के तहत गत सितंबर माह में सोसायटी अध्यक्ष एवं चार अन्य के खिलाफ मामला कायम किया गया था किंतु आज पर्यंत 2 माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से आरोपी गण बेखौफ घूम रहे हैं.

वही स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली में सवालिया निशान उठ रहा है. उक्त सोसायटी के अध्यक्ष सुशील पटेल एवं चार अन्य के खिलाफ 2 करोड़ 67 लाख 32 हजार 2 सौ रुपए शासकीय राशि गबन के आरोप में सहकारिता निरीक्षक कसडोल डी के भारद्वाज के द्वारा थाना राजा देवरी में प्राथमिकी दर्ज कराने पर धारा क्रमांक 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

तत्कालीन एसआई तुलसी साहू से कई बार संपर्क करने पर उनका यही कहना था कि हम लोग धर पकड़ के लिए जाते हैं लेकिन आरोपी मिलता नहीं है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का अपराध कायम होने पर कुछ दिन तक फरार थे परंतु वे सभी अपने-अपने घर आ गए हैं खेती-बाड़ी के काम में लगे हैं तथा सामाजिक कार्यों में मंच संचालन भी कर रहे हैं ।

इसी सिलसिले में आज ग्राम खैरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में धान खरीदी में करोड़ों रुपए गबन के आरोपी सुशील पटेल को देखा गया.

 इसके पूर्व भी कई कार्यक्रम में देखा जा चूका है थाना में सूचना दें देने में नव पदस्थ टीआई जीआर मांझी ने कहा कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा रहा हूं फिर उनके निर्देश अनुसार कार्यवाही किया जाएगा ।

इस संबंध में बलोदा बाजार एसपी नीतू कमल का कहना है कि मैं अभी तुरंत संबंधित टीआई को बोलकर आगे की कार्यवाही करवा रही हूं ।



अन्य सम्बंधित खबरें