मोटरसायकल चालक सायकल से घर लौट रही दो बहनों को ठोकर मारकर हु... - CG Sandesh

मोटरसायकल चालक सायकल से घर लौट रही दो बहनों को ठोकर मारकर हुआ फ़रार.

सरायपाली थाना अंतर्गत सागरपाली पेट्रोल पंप के पास सायकल में जा रही दो बहनों को मोटरसायकल चालक द्वारा ठोकर मारकर फ़रार होने का मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने बताया है कि इंदु महिलाने व उसकी बड़ी बहन कौशल्या महिलाने 18 नवंबर दोनों अपने सायकल से बिछिया बाजार से लगभग 6 बजे वापस अपने घर आ रहे थे.  इस दौरान सागरपाली पेट्रोल पंप के पास एक सोल्ड मोटर सायकल होण्डा ड्रीमयुगा के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर वहां से भाग गया. जिससे दोनों बहन सायकल सहित रोड में गिर गये. जिसके बाद आसपास के व्यक्तियों द्वारा डायल 112 गाड़ी की मदद से दोनों बहन को शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया. और मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूध धारा 279 एवं 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें