कार चालक की ठोकर से हुई थी मोटरसायकल चालक की मौत
महासमुंद
थाना अंतर्गत कार चालक की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया
गया है. पुलिस ने बताया है कि 20 सितंबर 2019
को शाम 7 बजे कार क्रमांक CG 04 KV 8697 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर
मृतक सत्येन्द्र गुप्ता की मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 6357 का एक्सीडेंट कर दिया. जिससे सत्येन्द्र
पिता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता उम्र 38 साल वार्ड नं 13 महासमुंद के सिर में गंभीर चोट
लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौंत हो गई. जिस पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध धारा
304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें