मोटरसायकल से 13 किलो गांजा ले जाते दो पकड़ाए.  - CG Sandesh

मोटरसायकल से 13 किलो गांजा ले जाते दो पकड़ाए.

कोमाखान थाना अंतर्गत 23 नवंबर को रात 8:30 बजे खैरटकला चौक छुरा रोड ग्राम टुहलू चौकी में अवैध रूप से मोटरसायकल में गांजा ले जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया है कि मुखबीर की सुचना मिली कि रफीक खान निवासी कोसमखुटा अपने साथी जीवन निषाद निवासी धनसुली के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा बजाज बाक्सर मो. सायकल बाक्सर क्र. CG04 CC 2164 से एक बोरी में भरकर साराबोंग उड़ीसा की ओर से कोसमखुटा ले जा रहा है.

जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर खैरटकला तरफ से बजाज बाक्सर मो.सा. क्र. CG04 CC 2164 से दो व्यक्ति को आते हुए पकड़ा. जिसमे मो0सा0 चालक का नाम रफीक पिता बलीराम उम्र 40 वर्ष सा. कोसमखुटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद तथा उसके पीछे सीट पर जो बोरी लेकर बैठा हुआ था उसने अपना नाम जीवन पिता कचरू निषाद उम्र 55 वर्ष सा. धनसुली थाना महासमुंद जिला बताया.

जिसपर पुलिस ने तलाशी के दौरान बोरी के अंदर से 13 नग पीले रंग की झिल्ली में भरा मादक पदार्थ गांजा होना पाया. पुलिस ने बताया है कि जप्त किये गांजा का वजन करीब 13 किलो ग्राम का है. जिसकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये है.  

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से परिवहन उपयोग किये गए मोटरसायकल, उनके पास से नगदी  रकम 600 रूपये जप्त कर आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर 20(ख) NDPS ACT का अपराध घटित करना पाये जाने पर मौके पर कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें