स्कूल में घुसकर छात्रा पर चाकू से हमला, फिर लगाई फाँसी. - CG Sandesh

स्कूल में घुसकर छात्रा पर चाकू से हमला, फिर लगाई फाँसी.

गिधौरी इलाके में युवक ने स्कूल के छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया और हमले कुछ देर बाद युवक ने अपने शर्ट को फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया. उधर हमले में घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार  युवक ने महंत लाला दास उच्चतर माध्यमिक शाला नरधा में घुसकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद से आरोपी युवक वहां से फरार हो गया और कुछ देर बाद उसने पहले सेल्फी ली और फिर अपनी शर्ट को फंदा बना कर सेल्फी ली और फोटो को गांव के दोस्तों को भेज दिया. इसके बाद युवक ने मटिया गांव के खेत में फांसी लगाई है. घटना के बाद गिरौदपूरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी.

पीड़ित छात्रा के परिजन का कहना है कि,  युवक उनकी बेटी को परेशान करता था. जिसका नाम मुकेश खंडेकर बताया गया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें