17 पौवा अवैध शराब जप्त
तुमगाँव थाना अंतर्गत 25 नवंबर को पुलिस ने मुखबीर पर एक व्यक्ति को शासकीय शराब दुकान सिरपुर की ओर से अवैध शराब रखकर सिरपुर बस्ती की ओर ले जाते हुए पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी का नाम अमरनाथ ऊर्फ सतकुमार यादव बताया है. जो कि थाना आरंग जिला रायपुर का निवासी है.
पुलिस ने बताया कि तलाशी दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे में रखे एक नीला सिल्वर प्लास्टिक थैला के अंदर 17 नग पौवा अंग्रेजी स्पेशल गोवा विस्की शराब रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध कृत्य धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें