रात के अँधेरे में धान चुराने वाला पकड़ाया. - CG Sandesh

रात के अँधेरे में धान चुराने वाला पकड़ाया.

पटेवा थाना अंतर्गत  ग्राम रामपुर में घर के ब्यारा से धान चुराने वाले को गाँव के लोगों ने पकड़कर पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने बताया है कि हेमिन बाई  अपने घर ब्यारा में इस साल का खरीब फसल धान मिंजाई कर करीब 03 ट्राली धान को अपने ब्यारा में रखा था.

जिसे 25 नवंबर की रात करीबन 01-00 बजे से 01-30 बजे मध्य महेन्द्रा ट्रेक्टर भूमिपूत्र सोल्ड में चालक तिजउ ठाकुर व कमल ध्रुव के द्वारा ब्यारा में रखे धान को सुपा व बोरी से भरकर ट्रेक्टर ट्राली में डाल रहा था जो करीबन 06 कट्टा धान कीमत लगभग 5400 रू0  का है.  

इस घटना को पडोस के रहने वाले कौशल यादव द्वारा देखने व आसपास के लागो को आवाज देने पर ट्रेक्टर चालक एवं उसका साथी वहां भागने लगे. जिसके बाद  ट्रेक्टर चालक तिजउ ठाकुर को भानूप्रताप ध्रुव एवं अमर सिंग ध्रुव, राजकुमार पटेल, नागेश पटेल मिलकर घेराबंदी कर पकडे तथा उसका दोस्त कमल ध्रुव अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तिजउ ठाकुर व  कमल ध्रुव के विरुद्ध धारा 34-IPC, 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें