सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज. - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज.

कोमाखान थाना अंतर्गात 29 अक्टूबर को रात क़रीब 11 बजे NH 353 रोड बांस प्लाट के पास  डिगेश्वर ऊर्फ डिगु पिता मोहित उम्र 15 वर्ष की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जिसमे पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ धारा 279,337, 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध किया है.

पुलिस ने बताया है कि मृतक डिगेश्वर ऊर्फ डिगु को नरेन्द्र महिलांग ने अपने मो.सा. CG 06 GH 9085 से बैठाकर चल तालाब से घुमकर आते हैं कहकर बैठाकर ले गया था. जिसके बाद करीब 10:30 बजे उनके परिवार वालों को पता चला कि नरेन्द्र और डिगु ऊर्फ डिगेश्वर का एक्सीडेंट हो गया है.

जिस पर उसके परिवार वाले CHC बागबाहरा पहुंचे जहाँ डिगेश्वर ऊर्फ डिगु स्ट्रेचर में मृत हालत में पड़ा था एवं नरेन्द्र महिलांग का ईलाज चल रहा था. बताया गया कि डिगेश्वर ऊर्फ डिगु की मृत्यु मो.सा. से एक्सीडेंट होने से हुई.


अन्य सम्बंधित खबरें