उधारी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट. - CG Sandesh

उधारी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पडकीपाली में छ: माह पूर्व के उधारी के पैसे को मांगने पर गाली गलौच कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया है कि शांति बाई 24 नवंबर को सुबह 9 बजे छ: माह पूर्व दिए गए एक नग मुर्गा एवं नगद 200 रूपये मांगने सूरज कुम्हार के पास जा रही थी. जहाँ उसने उसे सहदेव कुम्हार के घर के सामने देखने पर वहीं उधारी 400 रूपये की मांग की. जिस पर सूरज कुम्हार बोला कि मैं तुमसे मैं कब उधार में पैसा एवं मुर्गी लिया हूं बोलते हुए विवाद करने लगे और सोनाधर कुम्हार , सूरज कुम्हार , विलाशिनी कुम्हार ने मिलकर वहां शांति बाई मारपीट कर दी जिसके बाद वह लहूलूहान हालत में घर आई और घटना की जानकारी अपने बेटे को दी. जिस पर पुलिस ने सोनाधर कुम्हार, सूरज कुम्हार व विलाशिनी कुम्हार  के विरुद्ध धारा  294-IPC, 323-IPC, 34-IPC और 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें