विकासखण्ड कसडोल चरोदा (बार) मिडिल स्कूल का स्मार्ट टी0 वी0 हुआ चोरी, प्रभारी प्रधान पाठक ने बया चौकी में लिखाई रिपोर्ट.
शासन प्रशासन ने विद्यर्थियों की गुणवत्ता सुधार के कई योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है और लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।इसी परिपेक्ष्य में कसडोल विकाशखण्ड अन्तर्गत 50 नग स्मार्ट टी0वी0 50 स्कूल में लगाया गया है,बहुतो स्कूलों में इसका उपयोग नही हो पा रहा है, नियम और शर्त बनाकर लिस्ट चिन्हाकित कर भेजा गया था ,किन्तु चिह्नांकित स्कूलों में न लगाकर अन्य स्कूल में लगाया गया,किन स्कूल में ये टी0वी0 लगाया जाना है पूछा गया तो ब्लाक स्रोत समन्यवक कसडोल के द्वारा भी सही जानकारी नही होना बताया जाना समझ से परे है।
हमारे संवाददाता ने अन्य जिस स्कूल में लगे है वहा जानकारी लेने गए तो मिडिल स्कूल तालाझर, प्राथमिक स्कूल दलदली में लिस्ट में तो है पर स्कूल में नही लगाया है।इसी तरह मिडिल स्कूल चरोदा की जानकारी लिया गया तो प्रधानपाठक ने बताया कि इस स्कूल का टी0वी0 गायब हो गया है।कैसे गायब हो गया पूछे जाने पर बताया गया कि स्कूल तो बंद था। न ताला टूटा है, फिर भी टी0वी0 गायब है,पता नही कहा चला गया है,जिसकी रिपोर्ट बया चौकी को दे दिया गया है। स्कूल का ताला बंद फिर भी गायब हो जाना निःसन्देह स्कूल में कार्यरत कर्मचारी ही हो सकते है।अभी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।छानबीन में पता चल सकता है ये शातिर कौन है।