सवारी बस से 16 किलो गांजा बरामद - CG Sandesh

सवारी बस से 16 किलो गांजा बरामद

महासमुन्द सिटी कोतवाली पुलिस ने सवारी बस से अवैध रूप से परिवहन करते 16  किलो गांजा और 4  बोरी अवैध गुटखा बरामद किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में बस ड्राइवर और बांधा मिर्धा को गिरफ्तार किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बस नरसिंगनाथ ओडि़सा से रायपुर जा रही थी। पुलिस ने मुखबीर सूचना पर बस को रास्ते में रोककर उसकी तलाशी ली। जिसमे दो थैलों में 16 किलो गांजा और प्लास्टिक बोरियों में लाखों का अवैध गुटखा बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह गांजा किसका था और यह गांजा कहा ले जाया जा रहा था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें