घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत
तुमगांव थाना अंतर्गत 30 मार्च को गंगाराम ध्रुव मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG06 B 9338 से ग्राम बोडरा (पटेवा) से अकेला वापस घर आते समय रात्रि 09,10 बजे के लगभग घटना स्थल ग्राम सेनकपाट एवं खडसा के बीच टेडगी नाला में एक्सीडेंट होकर स्वयं गिर गया था।
जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया तथा गंगाराम ध्रुव के सिर व कंधा में चोट आने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द से रिफर करने बाद मेकाहारा अस्पताल रायपुर में ईलाज चल रहा था ठीक नही होने से दिनांक 07.04.19 को परिजन द्वारा डी के एस सुपर स्पेशलिस्टी हस्पिटल रायपुर में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया था जो कि दिनांक 08.04.19 के लगभग 02.00 बजे रात्रि में गंगाराम ध्रुव का मृत्यु हो गया.
जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों, गवाहनों का कथन, पीएम रिपोर्ट, संकलित साक्ष्य के आधार पर मृतक मोटर सायकल को स्वयं चलाकर एक्सीडेंट कर ईलाज दौरान मौत हो जाने से अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पजिबध कर विवेचना में लिया है.