एक्सीडेंट के बाद ईलाज के दौरान हुई मौत - CG Sandesh

एक्सीडेंट के बाद ईलाज के दौरान हुई मौत

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम माधोपाली के मेन रोड पर 18 अक्टूबर को रात 10:45 बजे सड़क दुर्घटना में एक मोटरसायकल सवार घायल हो गया था. जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई जिसमे पुलिस ने मो0सा0 हीरो होंडा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 DN 4475 का चालक धरमराज पर धारा 304-A-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

पुलिस ने बताया है कि मोटर सायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 DN 4475 के चालक धरमराज नायक थाना सारंगढ जिला रायगढ द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल हीरो होंडा एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 11 AC 5614 के चालक मुतर्जरर फुलसाय यादव पिता संतकुमार यादव उम्र 25 वर्ष साकिन साबुनडीहा, लंबर थाना सरायपाली जिला को एक्सीडेंट कर दिया. जिससे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें