लमकेनी से 6 लीटर देशी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

लमकेनी से 6 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम लमकेनी से एक घर के परछी में बिक्री हेतु रखा 6 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर 27 नवंबर को जानकी बाई के घर के परछी की तलाशी ली गयी जहां बिक्री के लिए रखा गया एक सफेद रंग के 10 लीटर वाले जरकीन में लगभग 06 लीटर देशी महुआ शराब कीमत 600/- रूपये भरा हुआ मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(A) के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें