जोगनीपाली से 25 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

जोगनीपाली से 25 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम जोगनीपाली में 25 लीटर महुआ शराब पुलिस द्वारा जप्त किया गया है, पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जोगनीपाली की तरफ से अवैध महुआ शराब लाया जाने वाला है. जिस पर पुलिस मुखबीर के बताये अनुसार जगह में पहुंचकर घेराबंदी किया. जहाँ कुछ देर बाद एक व्यक्ति बोरी में कुछ सामान लेकर आते मिला जिसे रोककर पूछताछ करने पर वह अपना नाम साधुराम हंसा उर्फ टिंगा पिता धनसिंग हंसा परसापाली बसना का निवासी बताया. जिससे एक जुट बोरी के अंदर ट्युब में रखे 25 लीटर हाथ भट्टी का महुआ शराब कीमत 2500/- रू0 को पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरूध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें