घर से मोबाइल और नगदी की चोरी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कसलबा में घर से पैसे व मोबाइल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गणेशराम सिदार निवासी कसलबा का मोबाइल एवं नगदी रकम घर से अज्ञात चोर द्वारा 19 व 20 नवंबर की दरम्यानी रात को मकान के कमरे में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर घर के टेबल के उपर रखे मोबाइल एवं पर्स में रखे पैसे को चोरी कर ले गया.
गणेशराम सिदार ने बताया कि पर्स में रखे पैसे
नगदी 20,000 तथा मोबाइल की कीमत 10,000 की है जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर कर
लिया गया है. जिस पर पुलिस ने धारा
380 व 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें