पुल में मोटर सायकल सहित गिरने से हुई थी मौत - CG Sandesh

पुल में मोटर सायकल सहित गिरने से हुई थी मौत

बसना  थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम अजगर खार और सरकण्डा के बीच 28 अक्टूबर को एक पुल में मोटर सायकल सहित गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसमे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि 28 अक्टूबर को रोहित गहिर सरकण्डा का निवासी ग्राम अजगर खार गया था जहाँ से वापस आते समय ग्राम अजगर खार और सरकण्डा के बीच मोड़ में मृतक रोहित गहिर पुल के पास नीचे खेत में मोटर सायकल सहित गिर गया और मोटर सायकल के नीचे दबने के कारण उसका घटना स्थल में ही उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक रोहित गहिर लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाकर नीचे खेत में गिर कर उसकी मृत्यु हो गई. जिसमे आरोपी मृतक रोहित के विरूध्द धारा 304ए भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध दर्ज कर किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें