5 वर्ष के बच्चे को ठोकर मार अज्ञात मोटर सायकल चालक फ़रार. - CG Sandesh

5 वर्ष के बच्चे को ठोकर मार अज्ञात मोटर सायकल चालक फ़रार.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में घर के पास खेल रहे बच्चे को अज्ञात मोटर सायकल चालक ने ठोकर मार दी और वहां से फ़रार हो गया, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है. गोविंद राम बघेल ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके भांजे को किसी अज्ञात मोटर सायकल ने एक्सीडेंट कर दिया है, उसने बताया कि वह ग्राम डूमरपाली में रहता है तथा 28 नवंबर को छट्ठी का कार्यक्रम था. जहाँ उमाशंकर उम्र 5 वर्ष घर के बाहर रोड किनारे खेल रहा था तभी एक अज्ञात मोटर सायकल का चालक ग्राम राजाडेरा से झलप की ओर जाते समय ग्राम डूमरपाली में अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके भांजा उमाशंकर को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसके भांजे के बांया पैर में गंभीर चोंट लगा है. मामले में पुलिस ने अज्ञात मोटर सायकल चालक के विरूध धारा 279 एवं 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें