चालक की लापरवाही से वाहन से गिर जाने पर हुई थी मौत - CG Sandesh

चालक की लापरवाही से वाहन से गिर जाने पर हुई थी मौत

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम परसुली में वाहन से गिर जाने पर एक व्यक्ति की मौत होने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक पप्पू नेताम उम्र 31 साल साल्हेभाठा थाना तेन्दुकोना टाटा ACE वाहन क्रमांक CG 06 GP 5573 में कन्डक्टरी (क्लीनर) का काम करना था. जो 11 नवंबर को वाहन के चालक भुनेश्वर प्रसाद द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाने से वाहन के पीछे बैठे मृतक पप्पू नेताम का सड़क पर गिर जाने से सिर में गंभीर चोंट आने से घटना स्थल में ही मत्यु हो गया । जिसपर वाहन चालक आरोपी भुनेश्वर प्रसाद शर्मा के विरूद्ध धारा 304(A)  का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें