सड़क दुर्घटना में सायकल सवार की मौत, ट्रक चालक पर मामला दर्ज  - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना में सायकल सवार की मौत, ट्रक चालक पर मामला दर्ज

बागबाहरा थाना अंतर्गत 2 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में एक सायकल सवार की मौत हो जाने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया ईतसारू ठाकुर ग्राम नवाडिह (खदरही ) को ट्रक चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है. घटना 2 दिसंबर की है जब वह बसुलाडबरी से काम करके अपने घर नवाडिह (खदरही ) जा रहा था. तभी करीब रात 8 बजे NH 353 रोड मनीष राईस मील के पास बागबाहरा से खरियार रोड की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक CG 04 LU 3805 के चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ईतसारू ठाकुर को एक्सीडेंट कर दिया. जिससे  उसके  सिर एवं शरीर में गंभीर चोट लगने पर उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूध 304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें