खेत में लगे सोलर पंप की चोरी, मामला दर्ज.
बागबाहरा
थाना अंतर्गत ग्राम बकमा में खेत से सोलर पंप चोरी होने का मामला दर्ज किया गया
है. पुलिस ने बताया कि जगतराम साहू ने खेत से सोलर पंप चोरी होने एवं सोलर प्लेट
को तोड़फोड़ करने के संबंध थाना में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि जगतराम
साहू के खेत तालाखार बकमा में शासन द्वारा स्वीकृत 2,04,120
रूपये का सोलर पंप सेट जिसमें 1,92,120
रूपये सबसिडी है उसे 17,
18 नवंबर के
दरमियानी रात को अज्ञात चोर द्वारा समर्सिबल पंप, पाईप, डिलवरी पाईप लगभग 280 फिट, केबल तार, स्टाटर एवं सोलर प्लेट लगभग 10 नग को अज्ञात चोर द्वारा तोड़तोड कर
नुकसान कर दिया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 एवं 427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें