पति ने पत्नी की को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पति ने पत्नी की को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

भवंरपुर चौकी में पति के द्वारा पत्नी को गाली गालौच व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को दुर्गा खुंटे ने बतायी कि वह ग्राम भंवरपुर मे रहती है तथा शासकीस प्राथमिक शाला झारबंद मे शिक्षिका है. उसने बताया है कि उसका पति जगजीवन खुंटे के साथ आपसी मनमुटाव विवाद के चलते विगत छः महिने से वह अलग रह रही है. जिसकी सूचना समाज मे भी दे चुकी हूं. लेकिन फिर भी उसका पति आये दिन जब भी उसे देखता है गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से खत्म कर दूंगा की धमकी देते रहता है. और 1 एक दिसंबर को  भी उसका पति उसके घर के टावर के पास गंदी गंदी गाली देकर उसे जान सहित खत्म कर दुंगा कहा जिनसे दुर्गा खूंटे बहुत सहमी व डरी होने के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया. मामले मे पुलिस ने आरोपी के विरूध अपराध धारा 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें