ढाबा संचालक के साथ मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

ढाबा संचालक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत मुढ़ीपार के पास ढाबा संचालक के साथ मारपीट होने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.  अंग्रेज लाल शर्मा (संचालक) ने पुलिस को बताया कि उसका NH 53 रोड किनारे शर्मा ढाबा में 01 दिसंबर को सुबह करीबन 10:30 बजे उसके ढाबा के सामनें अवतार सिंग एक बुढी गाय को मार रहा था जिसे मना करने पर उसने ढाबा संचालक को  गंदी गंदी गाली गलौच कर चला गया. जिसके बाद इसकी शिकायत डायल 112 को फोन कर की गई जहाँ वे आकर समझाकर चले गये. लेकिन उसके कुछ देर बाद बाबा ढाबा के संचालक संजू, अवतार सिंग तथा उसके साथ दो अन्य लोग अंग्रेज लाल शर्मा के ढाबा में आकर मारपीट किए जिससे उसे चोट आई और पुनः डायल 112 को फोन करके सूचना देकर उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा उसे लाया गया. मामल मे  पुलिस ने आरोपी के विरूध अपराध धारा 34, 294 व 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें