दुकान से 51 हजार रूपये के सामन की चोरी
सांकरा थाना अंतर्गत सांकरा के संतअन्ना स्कूल के आगे एक दुकान से करीबन 51 हजार रूपये की चोरी होने का मामला सामने आया है. सुरेन्द्र वैष्णव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम देवसराल सांकरा में रहता है व विगत 7-8 महिना से पथरला रोड संतअन्ना स्कूल के आगे पप्पु सरदार कम्पलेक्स में कोमल के नाम से दुकान खोला है. जहाँ वह डीजे साऊंड से संबंधीत एम्प्लीफायर, मिक्सर, क्रासओभर तथा बक्स वगैराह रखा है.
उसने बताया कि 1 दिसंबर को शाम करीबन 07 बजे वह दुकान बंद कर ताला लगाकर अपने निवास चला गया था, और जब अगले दिन सुबह 08:30 बजे दुकान आकर देखा तो दुकान का शट्टर आधा खुला था. इसके बाद जब उसने अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा पुराना ईस्तमाली दो नग छः हजार वाट का सीए 20 स्टुडोमन कंपनी का एम्पलीफायर कीमत 40000 रूपये, एक नग चार हजार वाट सीए4000 एराउंड कंपनी का एम्लीगाफायर कीमत 10000 रूपये, एक नग 250 वाट का एम्ली नफायर कीमत 4000 रूपये, एक मिक्सर स्टेंजर कंपनी का बारह चैनल वाला कीमत करीबन 3000 रूपये तथा दो नग क्रासओभर टरक्स कंपनी का कीमत 4000 रूपये कुल करीबन 51000 हजार रूपये का डीजे सामान नही था. जिसे कोई अज्ञात चोर शट्टर में लगे ताला को तोडकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध धारा 380 एवं 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.