ईटा भट्ठा नहीं जाने पर मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

ईटा भट्ठा नहीं जाने पर मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मोहन्दी में ईटा भट्ठा नहीं जाने पर मारपीट व गाली गलौच  करने का मामला दर्ज किया गया है. धमेन्द्र कुमार बया ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी के साथ गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट किया है, उसने बताया कि उसके पिताजी अपने दोस्त सोमनाथ साहू के साथ 02 नवंबर को शाम 06:00 बजे मोटरसायकल से सामान लेने महासमुंद गये थे. जिसके बाद धमेन्द्र की मां के द्वारा मोबाईल से फोन कर बताया गया कि तुम्हारे पिताजी को गांव का जीवन निषाद मारपीट किया है. पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पिता महासमुंद से वापस आकर सब्जी लेकर पैदल घर आ रहा था. तभी रात्रि करीबन 08:15 बजे गांव का जीवन निषाद ने उसके पिता को ईटा भट्ठा जाने के लिये पैसा ले लिये हो ईटा भट्ठा क्यो नही जा रहे हो कहकर गाली गलौच तथा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिससे वह जमीन में गिर गया और उसके दो दांत टुट गये. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294 एवं 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें