खेत से वापस आते समय पति-पत्नी के साथ मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

खेत से वापस आते समय पति-पत्नी के साथ मारपीट, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में खेत से वापस आते समय पति पत्नी के साथ मारपीट व  गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि रेशमलाल साव पिता बिरीत लाल साव निवासी ग्राम देवरी जब अपनी पत्नी के साथ खेत से वापस आ रहा था उस  समय उनका रास्ता रोककर गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी. जिनमें से बसंत साव, सुरेन्द्र साव तथा अंजोरवती पति सुरेन्द्र के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 294, 323, 34, 341 एवं 506 भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें