किराना दुकान में हुई चोरी, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

किराना दुकान में हुई चोरी, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लहरौद के एक किराना दुकान से 16,220 रूपये की चोरी होने का  मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सुनील भोई पिता उमाशंकर भोई उम्र 40 वर्ष का बया रोड पर अंजली विद्यालय के पास किराना का दुकान है. जहाँ से 3 दिसंबर को रात्री किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला एवं शटर की पट्टी काटकर चोरी कर एक सिगरेट टोटल बंडल कीमत 1220 रूपये एवं गल्ले में रखे करीबन 15,000/- पंद्रह हजार चोरी कर लिया गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध धारा 380 एवं 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें