दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बांसकाटा में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जैन कुमारी निराला पति हेमलाल निराला उम्र 22 वर्ष निवासी बांसकाटा थाना खल्लारी द्वारा अपने पति हेमलाल निराला, धनेश्वर निराला ससुर, बुढ़ा ससुर बलाराम, सास पान बाई, कुमारी बाई, बुढ़ी सास जेठिया बाई द्वारा दहेज मांग कर मारपीट कर घर से निकाला गया है, पुलिस ने बताया है कि वह शादी के पश्चात ग्राम बांसकाटा में अपने पति एवं ससुराल वालो के साथ रही, शादी में अपनी शक्ति के अनुसार भेंट स्वरूप लगभग एक लाख रूपये का समान लाई थी.
लेकिन पति एवं ससुराल वाले द्वारा दहेज में कुछ भी समान नही लाई है कहकर मारपीट, खाने पहनने एवं ईलाज के अभाव में रखा जाता था तथा मोटर सायकल एवं 10 हजार रूपये का मोबाईल की मांग भी किया जाता था.
जिसके बाद 2 जुलाई को जैन कुमारी निराला के साथ अत्यधिक मारपीट करने से मायके वालों द्वारा ईलाज के लिये लाया गया, तथा ससुराल वाले दहेज लेकर आना नही तो मत आना, कहकर जान से मारने की धमकी दिया. जिसपर पुलिस ने ससुराल वाले के विरूध अपराध धारा 34 एवं 498(A) के तहत अपराध पंजीबध किया है.