टोनही कहकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

टोनही कहकर मारपीट, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में टोनही कहकर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जेयमती जोशी उम्र 62 के साथ टोनही प्रताड़ना व मारपीट किया गया है.  पुलिस ने बताया कि वह ग्राम पचरी थाना पटेवा में रहती है, और 14 नवम्बर को 09 बजे को चित्रा बंजारे निवासी ग्राम पचरी ने जेयमति जोशी के घर आकर उसके बाल पकड कर मेरे पिता जी को ठीक करो टोनही कहकर मारपीट करते हुए गाली गलौच कर जमीन में पटक दिया, जिसके बाद जेयमती की नातीन वर्षा जोशी के द्वारा बचाओ बचाओ चिल्लाने पर चित्रा बंजारे अपने घर भाग गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506, एवं 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें