97 कट्टा धान के साथ ट्रेक्टर हुई पलटी, मामला दर्ज - CG Sandesh

97 कट्टा धान के साथ ट्रेक्टर हुई पलटी, मामला दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम मोखा में एक ट्रेक्टर चालक द्वारा ट्रेक्टर को लापरवाही चालकर पलटी कर देने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया दिनेश साहू जो हेमाली का काम करता है, वह 5 दिसंबर को सुबह 05:00 बजे गनपत साहू ट्रेक्टर चालक, ग्राम खैटरखुर्द का शिव कुमार साहू, ग्राम भिलाईदादर के घर से 97 कट्टा धान को ट्रेक्टर ट्राली में लादकर ग्राम बाघामुड़ा धान सोसायटी ले जा रहे थे. ट्रेक्टर की मुंडी में रामप्रसाद सोनवानी एवं ट्राली में देवरथ यादव बैठा था, इस दौरान करीबन 07:00 बजे ट्रेक्टर ग्राम मोखा के पास पहुंचा था कि ट्रेक्टर का चालक गनपत साहू द्वारा अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रेक्टर ट्राली को रोड किनारे पलटी कर दिया. जिससे ट्राली में लदे धान कट्टा गिर गया एवं ट्राली में बैठे देवरथ यादव ट्राली में दब गया जिससे ट्रेक्टर में सवार लोगों को गंभीर चोट लगी है. जिस पर पुलिस ने आरोपी चालक गनपत साहू के विरूध अपराध धारा 279, 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें