लड़की को भगाकर शादी किये हो कहकर मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद
थाना अंतर्गत ग्राम परसठ्ठी में लड़की को भगाकर शादी किये हो कहकर मारपीट व गाली
गलौच करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम परसठ्ठी में 5 दिसंबर
को सुबह 9 बजे रमेश साहू अपने काम पर जाने घर से
निकला था, जहाँ घर के पास में ही गणेशु ध्रुव द्वारा उसे
मेरे लडकी को भगा कर शादी किये हो कहकर गंदी गंदी गालिया देकर झगडा विवाद कर रहा
था, जिस पर बेना साहू वहां पहुंची तो गणेशु एवं उसकी
पत्नी सरोज एवं देवरानी मीना ध्रुव तीनो ने मिलकर बेना साहू को देखकर तुम मेरी
लडकी को भगा कर अपने भाई के साथ शादी करवाई हो कहकर उसे भी गंदी गंदी गालिया देने
लगे. जिसे उसके भाई रमेश साहू द्वारा मना करने पर गणेशु ध्रुव द्वारा अपने हाथ मे
रखे डंडा से मारने की कोशिश करने लगा. तभी बेना साहू को बीच बचाव करने से कंधा पर
चोट लग गई. जिसके बाद उन तीनो के द्वारा उसे
तथा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी
के विरूध अपराध धारा 294, 323, 34, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया है.