घर के सामने से हुई मोटर सायकल की चोरी. - CG Sandesh

घर के सामने से हुई मोटर सायकल की चोरी.

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम मोंगरापाली में के घर से मोटर सायकल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है. तपेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह मोंगरापाली बस स्टेण्ड में कम्प्यूटर एवं मोबाईल का दुकान चलाता है, जो 3 दिसंबर को रात्री करीबन 10:00 बजे खाना खाकर घर में सोया था और  अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 2120 ऐवेंजर 220 को घर के बाहर लाक कर के खड़ा किया था. जहाँ करीबन रात्रि 01:00 बजे तक मोटर सायकल बाहर खड़ी थी. लेकिन उसके सुबह 05:00 बजे जब वह उठकर देखा तो उसका मोटर सायकल घर के बाहर नहीं था. जिसकी कीमत करीबन 30,000/- रूपये बताई गई है. तपेश्वर साहू ने बताया है कि मोटर सायकल को आसपास के गांव में पुछताछ करने पर भी कोई पता नहीं चला. जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध अपराध धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें