दुकान से 15 हजार रुपये की नगदी की चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

दुकान से 15 हजार रुपये की नगदी की चोरी, मामला दर्ज

महासमुंद के डबरापारा में स्थित एक दुकान से 15 हजार रुपये की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है. अर्जुन पुजार ने पुलिस को बताया है कि वह वार्ड नं0 11 डबरापारा बागबाहरा में रहता है, जहाँ 6 दिसंबर को सुबह 03:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर स्थित दुकान के गंल्ला में रखे चिल्लहर सहित लगभग 15000 रुपये नगदी की चोरी किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है. अर्जुन पुजार ने बताया है कि उसके घर में लगे सीसी कैमरे वह अज्ञात चोर दिखाई दे रहा है लेकिन स्पष्ट पहचान नही आ रहा है. जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 380, 457 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें