खेल मैदान में सट्टा पट्टी खिलाने वाले पर हुई कार्यवाही.
पुलिस
ने पिथौरा के खेल मैदान से जुआ खेलाते हुए जुआंरी को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 6
दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि खेल मैदान पिथौरा के पास एक व्यक्ति रूपये पैसे
का दांव लगाकर हारजीत का अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस मुखबीर की सूचना पर
घेराबंदी कर आरोपी बेदराम सेन पिता स्व. हेमलाल सेन उम्र 22 वर्ष वार्ड नंबर 4
रावणभाठा पारा पिथौरा को घटनास्थल खेल मैदान पिथौरा गेट के पास हारजीत का अंको से
सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे एक सफेद कोरा पन्ना सट्टा
पट्टी जिसमें अंको का बाजी लगा हुआ तथा नगदी रकम 500 रूपये एवं 01 नग डाट पेन जप्त
कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें