धान लोड ट्रेक्टर को कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

धान लोड ट्रेक्टर को कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

पिथौरा के मुढीपार पड़ाव से पहले एक धान लोड ट्रेक्टर को कार द्वारा ठोकर मारकर पलटी करने का मामला दर्ज किया गया है. रामकुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गड़बेड़ा में रहता है, जहाँ सुबह करीबन 05 बजे उसकी ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GD 1153 में गांव के महेन्द्र निषाद का 90 कट्टा धान को लोड कर ग्राम गड़बेड़ा से मुढीपार सोसायटी धान को बिक्री करने हेतु ले जा रहा था, तभी मुढीपार पड़ाव के पहले NH 53 रोड किनारे झलप की ओर से आ रही कार क्रमांक JH 01 DM 4491 का चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी ट्रेक्टर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे ट्रेक्टर की सामनें की चक्का पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेक्टर में रखे धान की ट्राली को ठोकर मारने से वह पलट गई.

इस हादसे में कार में सवार ओमप्रकाश जैन को सिर, सीना एवं दोनों हाथ में गंभीर चोट लगी है. तथा घीसालाल जैन, वैभव को चोट आई, जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा डायल 112 के द्वारा लाया गया.

कार चालक का नाम जीया उल अंसारी पिता जयनूर उम्र 29 वर्ष करबड़ा रोड जशपुर का बताया  है. जिसपर धारा 279, 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें