नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज
बसना
थाना में एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामला दर्ज किया गया है. बताया
गया कि लड़की 1 दिसंबर को शाम करीबन 04 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है. जिसका गांव
के आस पास पता किए जाने पर कुछ पता नहीं चला. लड़की की परिजनों को संदेह है कि कोई
अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. जिसपर पुलिस ने
अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें