उचित मूल्य की दुकान से 06 क्विंटल 92 किलो शक्कर की चोरी. - CG Sandesh

उचित मूल्य की दुकान से 06 क्विंटल 92 किलो शक्कर की चोरी.

महासमुंद थाना के ग्राम नांदगांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से शक्कर चोरी किये जाने का मामला दर्ज किया गया है. भाजेन्द्र सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मुढ़ेना जिला महासमुंद का निवासी है तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान मुढ़ेना एवं नांदगांव के विक्रेता के पद पर कार्यरत है. जहाँ से वह 27 नवंबर को शाम 05.00 बजे दुकान बंद कर ताला लगाकर घर ग्राम मुढेना चला गया. जिसके बाद 7 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे जब वह शासकीय उचित मूल्य की दुकान नांदगांव जाकर देखा तो सामने मेन गेट का ताला लगा था एवं दुकान के शटर में लगा 02 नग ताला नही था, चौकीदार फागुलाल देवांगन को जब इस बारें में पूछा गया तो उसने तबियत खराब होने के कारण रात्रि में नही आ पाना बताया. भाजेंद्र ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान में रखे 14 बोरी में रखे 06 क्विंटल 92 किलो शक्कर नही था,  जो 11,764 रूपये के है. इसके अलावा बाकी सभी सामान वहां सुरक्षित रखा हुआ बताया गया है. मामले में  पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें