घर के बाहर से रखे मोटरसायकल की चोरी
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम पिटियाझर में घर से मोटर
सायकल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गेंद राम यादव ग्राम पिटियाझर वार्ड नं
12
कुर्मी पारा की मोटरसायकल 4 दिसंबर को रात्रि
10:30 बजे उसका भाई घर के सामने लाकर खडा
किया था, और गाडी को लाक नहीं किया था. जिसे अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह 06:00 बजे देखने पर पता चला कि मोटर सायकल
घर के सामने से गायब था, जिसका आस पास पता
करने पर भी कुछ पता नहीं चला. चोरी की गई मोटर सायकल का क्रमांक CG 06 GE 1183 कीमत करीबन 10,000/- रूपये बताई गई है. जिसे कोई अज्ञात चोर
द्वारा चोरी कर लिया गया है. जिसपर पुलिस
ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें