बोर खनन की बात पर मारपीट व जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

बोर खनन की बात पर मारपीट व जान से मारने की धमकी

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिड़ोरा में बोर खनन के लिए मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. अंकुश चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दिया है. उसने बताया है कि वह 6 दिसंबर को खेत में बोर खनन किया था जो  फेल हो गया. जिसके बाद 7 दिसंबर  को पुनः दूसरा बोर खनन करने के लिये अपने बड़े भाई आकाश चन्द्राकर से जाकर बोला तो उसके बड़े भाई ने बोर खनन करने से मना किया, जब वह बोर के लिए स्वयं के पैसा से बोर खनन करूंगा कहा तो उसके बड़े भाई ने वाद विवाद कर जान से मार दूंगा कहकर लोहे के राड़ को उठाकर उसके सिर में मार दिया जिससे उसे गंभीर चोंट लगी. मामले में पुलिस ने आकाश चन्द्राकर के ख़िलाफ धारा 323 एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें