नाचने नही आता कहकर  मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

नाचने नही आता कहकर मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा बार चौक के देवार डेरा में शादी में मारपीट व गाली गलौच होने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है. गर्जनी देवार पिता जीचैन देवार ने पुलिस को बताया है कि 8 दिसंबर को शाम 04.00 बजे वह उसकी बहन वर्षा देवार की शादी में बार चौक  देवार डेरा पिथौरा गया था. जहाँ शादी में बहुत सारे लोग शराब पीकर नाच गाना कर रहे थे, गर्जनी देवार भी साथ में नाच रहा था उसी समय पिथौरा का देवार डेरा का रहने वाला रन्नु देवार ने गर्जनी का सिर का बाल पकड कर तुझे नाचने नही आता कहकर गाली देते हुए सुअर काटने वाला कत्ता लाकर उसके सिर को मार दिया, जिससे चोट लगकर खून बहने लगा तथा गंभीर चोट आयी. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूध धारा 294,  323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें