स्कूटी पर जा रही महिला को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

स्कूटी पर जा रही महिला को मारी ठोकर, मामला दर्ज

पिथौरा किशनपुर के पास 4 नवंबर को स्कुटी में जा रही एक महिला को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है, ऋषिकेश भोई ने पुलिस 4 नवंबर को उसकी पत्नी श्रीमती चन्द्रिका भोई अपनी स्कूटी क्रमांक CG 04 MF 4568 में पिथौरा से गृह ग्राम बया गई थी, जो बया से दोपहर करीबन 01:30 बजे वापस पिथौरा आते समय किशनपुर तक पहुंची थी कि पिथौरा तरफ से लाल रंग का एक्टिवा वाहन सोल्ड को महेन्दर बघेल निवासी कोसमसरा द्वारा तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी पत्नी की स्कूटी को सामनें से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे उसकी पत्नी के दाहिना हाथ एवं दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी. जिसे तथा ईलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया, मामले में पुलिस ने चालक महेन्दर बघेल के विरूध धारा 279, 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें