विपरित दिशा से आकर मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

विपरित दिशा से आकर मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज

12 नवंबर को सरायपाली पर्री घुटकुरी केन्दुढार चढाव के पास दो मोटर सायकल का आपस में भिड़त होने का मामला पुलिस में दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि क्षीर सागर निवासी नुनपानी 11 नवंबर को रात्री को अपनी पत्नी का प्रसव काल होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केन्दुढार में भर्ती कराया था. जिसे उसके ससुर देखने के लिये केन्दुढार आये थे, जो रात्री में अस्पताल में रूके हुये थे और सुबह वापस अपने घर जा रहे थे तभी पर्री घुटकुरी केन्दुढार चढाव के पास विपरित दिशा से आ रही लाल रंग के प्लेटिना मोटर सायकल का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर क्षीर सागर के ससुर तोषराम साहू के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसके ससुर के बांये पैर में गंभीर चोट आने से जिसे डायल 112 वाहन द्वारा शासकीय अस्पताल सरायपाली ईलाज हेतु भर्ती किया गया था. जहाँ से  प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूध अपराध धारा 279 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें