4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम बालसी रोड़ में 04 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 9 दिसंबर मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बालसी का संजय कुमार रात्रे अपने घर के सामने गली में मेन रोड के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी का महुआ शराब बिक्री करने हेतु खडा है. पुलिस मुखबीर की सूचना पर बालसी पहुंचकर मौके पर जाकर रेड किया. जहाँ संजय कुमार रात्रे पिता सुखचन्द जाति सतनामी उम्र 27 वर्ष निवासी बालसी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में करीबन 04 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब की कीमत 800 रूपया जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें