उधारी का पैसा मांगने पर मारपीट
पटेवा थाना अंतगत ग्राम जोरातराई में उधारी दिया गया पैसा वापस मांगने पर डंडे व हाथ मुक्का से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि बिरेन्द्र बंसल ने चन्द्रशेखर के खिलाफ उधारी पैसा वापस नही करने से उसके साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
पुलिस ने बताया कि बिरेन्द्र बंसल ने ग्राम जोरातराई का चन्द्रशेखर बरिहा को खेती किसानी काम करने के लिये 17,000 रू0 जुलाई 2019 मे उधारी में दिया था. जिसे वह मांगने के लिये 9 दिसंबर को लगभग 10-00 बजे जब चन्द्रशेखर के पास गया तब उसी समय चन्द्रशेखर का पिता आया और किस चीज का पैसा मांग रहे हो कहकर दोनो को आवेश में आकर गंदी गंदी गाली देने लगा. इसके बाद चन्द्रशेखर के पिता जी द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं चन्द्रशेखर व उसके पिता द्वारा उसे धमकी दिया गया कि दोबारा पैसा मांगने आयेगा तो जान से मार दूंगा. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.