सुमो चालक ने 2 साल के बच्चे को मारी ठोकर, मामला दर्ज
पिथौरा थाना
अंतर्गत ग्राम खैरखुंटा में एक सुमो चालक द्वारा 02 साल के बच्चे को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि
सुंदरमणी बरिहा नवासी ग्राम खैरखुंटा 10 दिसंबर को खेत काम करने गया था, जहाँ उसका बेटा शिवम बरिहा उम्र 02 वर्ष बिजली सब स्टेशन के पास खेलने चला गया था. जिसे चालक मनोज कुमार दीवान ग्राम अमरवा द्वारा
अपनी सुमो गोल्ड वाहन क्रमांक CG 06 GB 5823 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया गया है. जिससे बच्चे को
बांया पैर जांघ एवं पंजा के पास बहुत ज्यादा चोट लगा और ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल
पिथौरा लाया गया. पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 आईपीसी के तहत अपराध
पंजीबद्ध किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें