मोटरसायकल की डिग्गी से 40 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त  - CG Sandesh

मोटरसायकल की डिग्गी से 40 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

महासमुन्द थाना अंतगर दलदली रोड़ नयापारा में होण्डा एक्टीवा मोटर सायकल से अवैध शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति होण्डा एक्टीवा नीला कलर के डिग्गी में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब लेकर जा रहा है. जिस पर पुलिस ने दलदली रोड मछली बाजार के सामने नयापारा में एक संदेही व्यक्ति होण्डा एक्टीवा नीला कलर क्रमांक CG 06 GJ 0229 को रोककर नाम पता पूछने पर वह अपना नाम विशाल सोनवानी पिता श्री लक्की सोनवानी उम्र 24 वर्ष वार्ड नं0 12 लाल दाढी पारा बताया. जिसके कब्जे से सीट के अंदर डिग्गी में रखे 40 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमत 3200 रूपये एवं एक होण्डा एक्टीवा कीमत करीबन 20000 रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें