अज्ञात वहां की ठोकर से हुई मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

अज्ञात वहां की ठोकर से हुई मौत, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत मुंगई माता मंदिर के आगे अज्ञात वाहन द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने से मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. संतराम जोगी ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर दोपहर करीब 02-00 बजे उसका जीजा केशव राम कुर्रे का मोटर सायकल क्रमांक CG 06 C 6730 प्लेटिना बजाज से अपने परिवार को लेने गया था, जिसके बाद उसे करीब 04:00 बजे शाम को फोन के माध्यम से सूचना मिला कि भुनेश्वर निराला का मुंगई माता मंदिर के आगे एक्सीडेंट हो गया है. जिसके बाद वह मुंगईमाता मंदिर के पास जाकर देखा तो भुनेश्वर निराला रोड के बीच मरा पडा था तथा मोटर सायकल प्लेटिना थोडी दूर रोड में एक्सीडेंट हालत में पडा था, जिसे कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे भुनेश्वर निराला की मौत तथा मोटर सायकल प्लेटिना क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें