ढाबा में 24 पौवा अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

ढाबा में 24 पौवा अवैध शराब जप्त.

तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब फैमली ढाबा में एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को मुखबीर के द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति पंजाब फैमली ढाबा तेन्दुकोना में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है. जिस पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया जिसके पास 24 पौवा बाम्बे गोवा विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1920 रूपय, संदेही का नाम पता पुछने पर वह अपना नाम सराजे कुमार तांडी पिता धनराज तांडी उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड 09 कर्रा पारा थाना बागबाहरा का होना बताया आरोपी के पास से अवैध शराब जप्त कर शीलबंद कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें